तीन दिन पहले आप में शामिल देश की सबसे युवा प्रधान रही जबना चौहान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

तीन दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र की थरजून पंचायत से देश की सबसे युवा प्रधान रही जबना चौहान पर गोहर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उनपर सरकारी सीमेंट का गबन करने के आरोप लगे हैं। मामला 2020 का बताया जा रहा है और इसकी शिकायत गुरुवार को ही की गई है।

मामले में पुलिस ने थाना गोहर में आईपीसी की धारा 406 और 409 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत थरजून के सचिव तेज राम पुत्र टेक निवासी मौवीसेरी ने पुलिस थाना गोहर में दर्ज करवाया है।

शिकायत के मुताबिक ग्राम पंचायत थरजून के तहत वर्ष 2019 में मनरेगा के 14 सिंचाई टैंक स्वीकृत हुए। इन टैंकों के लिए 19 मई 2020 को सीमेंट लेने के लिए बिल फार्म पास करने के बाद सिविल सप्लाई कार्यालय थुनाग भेजा गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार इसका भुगतान 26 जून 2020 को सिविल सप्लाई थुनाग को ऑनलाइन माध्यम से कर दिया गया था।

इसके बाद नई पंचायत कार्यकारिणी का गठन हुआ और प्रधान अंजना कुमारी व उप प्रधान डोला राम मार्च 2021 में सीमेंट लाने सिविल सप्लाई कार्यालय थुनाग गए। इस पर कार्यालय में बताया गया कि 14 सिंचाई टैंकों के कुल 986 बैग सीमेंट पूर्व प्रधान जबना चौहान ले गई हैं।

इस पर जब पूर्व प्रधान जबना चौहान से वर्तमान प्रधान अंजना कुमारी ने बात की तो उन्होंने सीमेंट के बिल पंचायत में जमा कर देने की बात कही गई, लेकिन पूर्व प्रधान ने न ही सीमेंट और न ही बिल पंचायत में जमा करवाए हैं।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना गोहर में पूर्व प्रधान पर मामला दर्ज हुआ है, पुलिस जांच में जुटी है। उधर, आप में शामिल होने के बाद हुई इस कार्रवाई के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। आप का दामन थामने वालों पर हुई इस तरह की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दें बुधवार को आप में शामिल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी में जबना चौहान को उपप्रधान भी बना डाला था। आनन फानन में यह सूची रद्द कर नई निकालनी पड़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...