ऐतिहासिक धुम्मू शाह दाड़ी मेला शुरू, दो साल बाद आयोजन से खिल गए चेहरे

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल
ईमानदारी के प्रतीक ऐतिहासिक धुम्मूशाह दाड़ी मेले का आयोजन आखिर कोविड के दो वर्षों के बाद भव्य तरीके से किया जा रहा है। धुम्मू शाह दाड़ी मेले का शुभारंभ इंद्रूनाग की बहन भराड़ी माता मंदिर दाड़ी में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ किया गया है।
आज मेले में दंगल के  शुभारंभ मौके  पर दाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश डिपो होल्डर ऐसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष हर्ष ओबरॉय शिरकत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
वहीं 10 अप्रैल को बड़े दंगल में समापन मौके पर नगर निगम धर्मशाला के महापौर औंकार नैहरिया मुख्यातिथि रहेंगे, जबकि उप-महापौर सर्वचंद गलौटिया विशेष अतिथि व अन्य पार्षद भी मौजूद रहेंगे।
दाड़ी दंगल में बड़ी माली के विजेता पहलवान को 61 हज़ार व उपविजेता को 51 हज़ार नकद पुरस्कार सहित अन्य ईनाम दिए जाएंगे, जबकि छोटी माली के विजेता को 41 हज़ार व उप-विजेता को 31 हज़ार रुपए बतौर ईनाम प्रदान किए जाएंगे।
वहीं इस बार महिला कुश्ती का भी आयोजन दाड़ी मेले में किया जाएगा, जबकि 12 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...