इलेेेेेेेक्‍ट्रानिक्‍स शोरूम से 150 बैटरियां और ढाई लाख कैश चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैैैद

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पक्का परोह में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के समीप एक शोरूम के गोदाम का शटर व केंची गेट तोड़कर चोरों ने ल्युमिनस कंपनी की 150 के करीब बैटरियां, सीलिंग फैन व काउंटर के गल्ला तोड़कर ढाई लाख रूपये कैश पर हाथ साफ़ किया है। चोरी की यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।

बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने शोरूम की ऊपरी मंजिल में रह रहे किरायेदारों के कमरों के दरवाजों को बाहर से कुंडी लगा दी। ताकि शोरूम में चोरी की वारदात की भनक किरायेदारों को लग भी जाए तो वह अपने कमरों से बाहर न निकल सकें।

शुक्रवार आधी रात अंजाम दी गई इस वारदात में शोरूम के मालिक अरुण कुमार उर्फ़ राजू को एक झटके में करीब 20 से 22 लाख रुपये की चपत लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। चोरी हुई बैटरियों की अलग-अलग कीमत है।  उनमें से कई बैटरियां 22-22 हजार, कई बैटरियों की कीमत 18 और कई की 15 हजार से भी अधिक थीं।

वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मौके का निरिक्षण करने के बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार कटौहड़ कलां निवासी अरुण कुमार ने ल्युमिनस कंपनी से बएटरी व इनवर्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की डिस्ट्रीब्यूशनशिप ले रखी है। शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे वह उसके पास काम करने वाले कर्मचारी शोरूम और गोदाम को ठीक हालत में बंद करके घर चले गए।

रात करीब 12:05 चार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर गोदाम की पिछली साइड से आए और उन्होंने सबसे पहले ऊपरी मंजिल में रह रहे किरायेदारों के कमरों के दरवाजों को बाहर से कुंडी लगा दी और उसके बाद उन्हें नीचे जाकर करीब एक घंटे की मशक्कत करने के बाद लोहे की राड से शटर तोड़ा और उसके बाद अंदर लगे केंची गेट को भी तोड़कर गोदाम से होते हुए ऊपर शोरूम में चले गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...