पिता-पुत्र के बीच हुई कहासुनी, फिर पिता ने गुस्से में चला दी गोली

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां- राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिले के उपमंडल नगरोटा बगवां के तहत तहसील बड़ोह के खर्ट में पिता-पुत्र के बीच हुई आपसी बहसबाजी में पिता ने गुस्से में आकर बेटे को गोली मार कर जख्मी कर दिया।

जानकारी के अनुसार खर्ट के हलेड़ निवासी बलवान सिंह की शुक्रवार को किसी बात को लेकर अपने बेटे विनय कुमार से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने गुस्से में आकर अपनी दोनाली बंदूक निकाली और बेटे को गोली मार दी।

गनीमत यह रही कि गोली उसके पांव में लगी। बड़ोह चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलैंस से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के एसएचओ अशोक राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...