05 जून को धर्मशाला में होगी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा: उपायुक्त

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा(प्रारम्भिक) परीक्षा 05 जून, 2022 को धर्मशाला में भी आयोजित होगी।

यह जानकारी आज उपायुक्त ने उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा सम्बन्धी तैयारियों को जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक के दौरान दी।

उपायुक्त ने बताया कि आयोग द्वारा सिविल सेवा(प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के लिए धर्मशाला केन्द्र पर 825 उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के लिए तीन केन्द्र जोकि रा0 व0 मा0 पाठशाला (छात्र) धर्मशाला, रा0 व0 मा0 पाठशाला (छात्रा) धर्मशाला तथा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में बनाए गये हैं।

उन्होंने परीक्षा के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गुरदर्शन गुप्ता, डीएसपी बलदेव दत्त, रा0व0मा0पाठशाला(छात्र)धर्मशाला के प्राचार्य संजय कुमार, रा0व0मा0पाठशाला(छात्रा)धर्मशाला की प्राचार्य सुमन पटियाल, राजकीय महाविद्यालय के अधीक्षक संजीव कटोच, डाकघर धर्मशाला से निरीक्षक विजय कुमार उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...