रे की पुलिस टीम ने चिट्टे संग धरा युवक

--Advertisement--

Image

बडुखर/रियाली:गुरमुख सिंह

पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत पड़ती चौकी रे की पुलिस टीम द्वारा बीती रात अमर पुत्र बहादुर निवासी मलाल भोगरवां को बडूखर नंगल रोड पर 2.6 ग्राम चिट्टा सहित पकड़ा गया है।

रे चौकी प्रभारी भजन जरियाल के अनुसार बीते रोज पुलिस चौकी रे के कर्मियों गोविंद सिंह, कर्म सिंह, नरदेव सिंह द्वारा नंगल रोड पर ट्रैफिक चेकिंग की जा रही थी।

इसी बीच बडूखर से नंगल की तरफ आते हुए एक स्कूटी जिसे अमर पुत्र बहादुर चला रहा था जो पुलिस को देख कर स्कूटी को भगाने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस द्वारा उसे दबोच किया गया।

अपनी जेब में सफेद रंग का पदार्थ जो कि चिट्ठा था को फेंकने की कोशिश की और भागने लगा लेकिन पुलिस के चलते वह अपने मंसूबों में नाकामयाब रहा।

इस बीच जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 2 .6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने बताया की मंगलवार रात को बडूखर फतेहपुर सड़क पर मेहलू मोड़ के पास अमर पुत्र बहादुर निवासी मलाल तहसील इंदौरा से 2.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

इस संदर्भ में डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया की मंगलवार रात को अमर पुत्र बहादुर जोकिंग ग्राम पंचायत मलाल तहसील इंदौरा का रहने वाला है से 2.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है और अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...