नूरपुर के अंकु ने जीती खनियारा की बड़ी माली

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

खनियारा के श्री इंद्रू नाग छिज मेले की बड़ी माली में नूरपुर के अंकु विजेता व पठानकोट के भूरा उपविजेता बने। छोटी माली के विजेता पठानकोट के काका जबकि कांगड़ा के रजत उपविजेता रहे। विजेता व उपविजेता पहलवानों को विधायक विशाल नैहरिया ने सम्मानित किया।

विशाल नैहरिया ने कहा कि मेले प्राचीन संस्कृति व परंपराओं का प्रतीक हैं। खनियारा का मेला प्राचीन परंपराओं व देव परंपराओं से जुड़ा मेला है।

इस प्राचीन मेले में नशा मुक्ति का संदेश इंद्रू नाग मेला कमेटी ने दिया है वह सराहनीय है। उन्होंने मेला कमेटी को 51000 रुपये देने व मंच के सुंदरीकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं युवा गतिविधियों को दो लाख देने की घोषणा की।

बड़ी माली के विजेता पहलवान को 35 हजार व उपविजेता को 30 हजार रुपये तथा छोटी माली के विजेता को 11 हजार व उपविजेता को नौ हजार रुपये दिए गए। मेले में जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व हिमाचल के पहलवानों ने भाग लिया।

मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी प्रधान कैप्टन ईश्वर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लव छेत्री, नीरज कुमार, कैप्टन शिवराज थापा, कैप्टन परषोत्तम, महासचिव कमलेश चंद, कोषाध्यक्ष कैप्टन जगदीश चंद, सह कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सूबेदार विचित्र सिंह, कैप्टन एसएस गुलेरिया, किशोरी कपूर, प्रशोत्तम कपूर, प्रशोत्तम लाल, कैप्टन जगदीश चंद, कमलेश कपूर, देशराज पठानिया, नितिन कुमार, शुभकरण, संजय कुमार, एसएस गुलेरिया, जगदीश चंद, जोगिदर, हरदेव, सुभाष, मीत राम, पुन्नी लाल, विधि चंद, गुलशन कुमार सहयोग दे रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...