ग्राम पंचायत सुंडला, पुखरी, दिघाई के लिए आयोजित हुआ प्री जनमंच कार्यक्रम, एसडीएम सलूणी ने की अध्यक्षता

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

एसडीएम सलूणी डॉ स्वाति गुप्ता की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत सुंडला, पुखरी, दिघाई के लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सुंडला में प्री जन मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्री जन मंच कार्यक्रम के दौरान 21 मांगे और शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया।

एसडीएम ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के लिए एक मामला भी स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त इस दौरान 10 इंतकाल व 13 विभिन्न प्रमाण पत्र राजस्व विभाग द्वारा मौके पर ही जारी किए गए।

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान लोगों द्वारा रखी गई अधिकतर मांगों में मृदा सरक्षण, शिक्षा संबंधित, बिजली ,पेयजल आपूर्ति से संबंधित मांगे शामिल रही।

इस दौरान मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। विशेषकर विधिक जागरूकता व प्राकृतिक आपदा को लेकर जागरुक किया गया।

एसडीएम ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत सुंडला में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।

इस दौरान विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...