कांगड़ा भूकंप त्रासदी पर 4 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय चंबा में मॉक ड्रिल का किया जाएगा आयोजन – उपायुक्त

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा भूकंप त्रासदी पर जिला प्रशासन द्वारा 4 अप्रैल को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में एनडीआरएफ की टीम के सहयोग के साथ आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल 1905 के विनाशकारी कांगड़ा भूकंप की त्रासदी पर जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी भूकंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा ।

उन्होंने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी मिलेनियम गेट से शुरू होकर परिधि गृह -कैफे रोड़- अस्पताल रोड़ से ईरावती चौंक तक होगी।

डीसी राणा ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिभावान युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल डलहौजी में आपदा प्रबंधन क्षमता विकास कार्यक्रम पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...