धर्मशाला में भी होगी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा केंद्र बनाने को दी हरी झंडी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 07 मार्च- राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि कठिन भौगोलिक स्थिति और दूरियों को ध्यान में रखते हुए, संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफओएस सहित सिविल सेवा (प्रारम्भिक), एनडीए, सीएपीएफ परीक्षा के सम्बन्ध में धर्मशाला नया परीक्षा केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है।

इन नए केन्द्रों को सिविल सेवा (प्री) परीक्षा, 2022 से चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 05 जून, 2022 को प्रस्तावित है। इस दौरान धर्मशाला में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा इस के लिए आदेश जारी हो गए हैं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि धर्मशाला में सिविल सेवा की परीक्षा के लिए ही पांच हजार तक अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की सुविधा का प्रावधान है इस के लिए संघ लोक सेवा आयोग को भेजे प्रस्ताव में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में अब सिविल सेवा की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दिल्ली या अन्य जगहों पर परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कालेज के विद्यार्थियों को समय समय पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम भी उठाए जाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी सिविल सेवा की परीक्षा में भाग लेकर अपना भविष्य संवार सकें।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के काफी बच्चे एनडीए इत्यादि की परीक्षाओं में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की परीक्षा के लिए भी अब हिमाचल के विद्यार्थियों को धर्मशाला में ही परीक्षा केंद्र की सुविधा मिल जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...