“सुण्ओ ता सुण्ओ लोकों नौईयां कहाणीयां नशेयां जो हथ मत लांदे हो” फोक मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं का किया बखान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वधान में कलाकारों ने सोमवार को समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों  के प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया।
योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आज आर्यन कला मंच उदयपुर ने विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत सिहुंता और हटली तथा विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत ग्राम पंचायत चनेड और सरोल में मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप लेच के कलाकारों ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, हिम केयर योजना,ग्रीहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती किसान खुशहाल योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना व खेत संरक्षण योजना की जानकारी देने के साथ लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कलाकारों ने समूह गीत “सुण्ओ ता सुण्ओ  लोकों नौईयां कहाणीयां नशेयां जो  हथ मत लांदे हो”  के माध्यम से बताया कि नशा मानवीय सरोकारों का सबसे बड़ा दुश्मन है । मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर मानसिक एवं शारीरिक बीमारियां उत्पन्न होती है ।
प्राय: यह भी देखा गया है कि नशे के कारण ही अधिकांश जघन्य अपराध घटित होते हैं। युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि अब नए नियमों के तहत कम मात्रा में मादक पदार्थों के साथ पकड़े जाने पर भी कठोर सजा का प्रावधान है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...