मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी भी बढ़ाई जाए बजट में

--Advertisement--

Image

दुराना- राजेश कुमार

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिस प्रकार बजट में सभी छोटे स्तर पर मानदेय सहित मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने की घोषणाएं माननीय मुख्यमंत्री जी ने बजट में की हैं उसी तर्ज पर मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी भी बढ़ाई जाए ताकि मनरेगा में काम करने में मज़दूरी पेशे से जुड़े लोगों का झुकाव बढ़ सके क्योंकि अन्य विभागों एवं निजी क्षेत्र से मनरेगा में मजदूरी दर बहुत ही कम है।

अतः मजदूरी पेशे से जुड़े हुए लोग मनरेगा में मजदूरी करने के बजाए निजी क्षेत्र में मजदूरी करने को ज्यादा तरजीह देते हैं। जिसके कारण मनरेगा में अच्छे कुशल मजदूर एवं मिस्त्री उपलब्ध न हो पाने के कारण मनरेगा कार्यों में अपेक्षित गुणवत्ता एवं उन्नति की कमी की समस्या झेलना पड़ती है।

अतः माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान मरेगा कार्यों से जुड़े मजदूरों के बहुत बड़े वर्ग की ओर आकर्षित करते हुए मांग की जाती है मरेगा कार्यों में भी मजदूरों और मिस्त्री की दिहाड़ी भी अन्य विभागों से जुड़े मजदूरों की तर्ज पर बड़ाई जाए ताकि मनरेगा कार्यों में मजदूरों की कमी आड़े न आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...