युवती के मर्डर मामले में निजी कम्पनी का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में हरियाणा की सीमा से सटी पालियों पंचायत के गांव अंधेरी की 21 वर्षीय युवती के मर्डर के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि युवती के मर्डर में शामिल आरोपी कालाअम्ब में एक निजी कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड लगा है जोकि युवती के गांव का ही निवासी है।

एसपी ने बताया कि 20 फरवरी से लापता चल रही युवती के शव को पुलिस ने 3 मार्च को पालियों के बांसावाली के जंगल में घनी आबादी से दूर बरामद किया था। मामले की सघन जांच के लिए शिमला से फोरैंसिक टीम मौके पर भेजी गई थी।

इससे पहले कालाअम्ब पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया था। केस में एएसपी बबीता राणा ने भी निगरानी की। एसपी ने बताया कि फोरैंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर एसआईटी ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

एसपी ने बताया कि जिस दिन युवती का मर्डर हुआ था, उसी दिन युवती की नानी की मौत भी हरियाणा के नारायणगढ़ कस्बे में हो गई थी, ऐसे में युवती का परिवार अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए नारायणगढ़ गया हुआ था। शुरूआती जांच के बाद ही पुलिस ने धारा 302 के तहत मर्डर का मामला दर्ज कर लिया था क्योंकि शव को प्लान कर पत्थरों के नीचे ठिकाने लगा रखा गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...