धर्मशाला दाड़नू का जंगल जल रहा धूं-धू करके, 14 घंटे से आग पर नहीं पाया जा सका काबू

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

वन विभाग की बीट टऊ धर्मशाला दाड़नू का जंगल धूं-धूं करके जल रहा है। 14 घंटे से जंगल जल रहा है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सकता है। आग की लपटे ऊंची व धुआं अधिक होने के कारण आज पर काबू नहीं पाया जा सका है। धर्मशाला दाड़नू में इंद्रूनाग धार में यहां चीड़ का जंगल है। चीड़ के काफी पेड़ हैं।

अभी गर्मियां व फायर सीजन शुरू होने में डेढ़ माह का वक्त है, लेकिन इससे पहले ही जंगल का इस तरह से जलना लोगों के समझ से परे हैं। यूं तो हर वर्ष इस जंगल में गर्मियों में आग लगती है। लेकिन अबकि बार यह पहली बार हुआ है जब इस जंगल में फरवरी माह में ही आग लग गई है और जंगल धूं धूं करके जल रहा है।

इसी जंगल के सिरे से यानि टाप से पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है। पैराग्लाइडिंग पायलट यहां से उड़ान भरते हैं। अभी तक जंगल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह बोले टऊ बीट के फोरेस्ट गार्ड

टऊ बीट के फोरेस्ट गार्ड मेघराज ने बताया कि उन्हें जैसे ही आग लगने की घटना के बारे में पता चला था अन्य वन विभाग के साथियों के साथ वह आग बुझाने के लिए गए थे और काफी हद तक आग बुझा भी दी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है कि जंगल में आग कैसे लगी। सुबह फिर से आग बुझाने के लिए जंगल जा रहे हैं।

वहीं खनियारी की फोरेस्ट गार्ड छुनकी देवी ने बताया कि टऊ में आग बुझाने के लिए वह भी गए थे और देर रात वहां से लौटे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...