पिता ने बेटी की सहेली से कर डाली ये हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी की सहेली को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस संबंध में बल्ह थाना के तहत एक 50 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव की एक 32 वर्षीय शादीशुदा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी सहेली के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है कि गत 15 जनवरी को वह अपनी सहेली के साथ उनके घर घूमने आई थी तो वह उसके पिता के नेरचौक स्थित किराए के कमरे में ठहरी थी।

सफर में तबीयत खराब हो जाने के कारण वह वहां सो गई जबकि उसकी सहेली व अन्य लोग किसी काम से बाजार की तरफ निकल गए। इस दौरान सहेली के पिता ने उससे दुष्कर्म किया तथा ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की पुष्टि सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...