भाभी की हत्या कर फरार हुए देवर ने जंगल में की खुदकुशी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

रोहड़ू उपमंगल के मलखून गांव में रविवार को मृतक ने भाभी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी और फिर फरार हो गया था। भाभी की हत्या के आरोप जिसे पुलिस तलाश कर रही थी उसने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को कुछ लोगों ने जंगल में पेड़ से लटाक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने आरोपी द्वारा खुदकुशी किए जाने की पुष्टि की है। आरोपी की पहचान अभिषेक (24) के रूप में हुई है। बीते रोज अभिषेक ने 25 वर्षीय प्रिया पर कुल्हाड़ी के कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। प्रिया अभियुक्त अभिषेक के चचेरे भाई की पत्नी थी। प्रिया की चार साल की एक बच्ची है। वारदात को अंजाम देने के बाद अभिषेक घटनास्थल से फरार हो गया था।

वहीं पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अभिषेक को तलाश कर रही थी। सोमवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मृतक की शिनाख्त कर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...