पालतू कुत्ते ने नोची नौ वर्षीय बच्ची, गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

जिला मुख्यालय से सटी बंदला पंचायत में शनिवार को एक पालतू कुत्ते नौ वर्षीय बच्ची पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बच्ची के परिजनों उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। वहां बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

पुलिस ने भी परिजनों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची के मामा विक्रम चंद निवासी बंदला ने बताया कि जब वह गोशाला के पास थे, तो वहां घास काट रही एक महिला ने जोर-जोर से आवाजें लगाईं कि कुत्ते ने एक लड़की को काट दिया है, जिसे सुनकर वह तुरंत वहां पहुंचे और बच्ची को कुत्ते से छुड़वाने की कोशिश की। इसी बची उनके अन्य रिश्तेदार भी वहां आ गए।

भारी मशक्कत के बाद बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। अस्पताल में मौजूद डा. शुभम ने बताया कि उनके पास डॉग बाइट का केस कैटेगिरी थ्री आया था। नेत्र विशेषज्ञ की सलाह लेने के बाद मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...