गुप्त सूचना पर मारा घर में छापा, शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

बीबीएन में आए दिन नशे का कारोबार बड़ी तेजी से फैल रहा है जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पुरजोर कोशिश कर रही है। इसके चलते आए दिन नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा मामला नालागढ़ के बगलैहड़ गांव का है, जहां पर पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से देसी शराब की 14 पेटियां बरामद की हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नालागढ़ थाना के प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि नालागढ़ पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नालागढ़ के बगलैहड़ गांव में मेघनाथ के घर पर अवैध रूप से शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही एसआईयू टीम ने मेघनाथ के घर पर दबिश देकर शराब की उक्त खेप को कब्जे में ले लिया।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी क्षेत्र में कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस विभाग को दें ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...