इग्नू ने 10 फरवरी तक बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2022 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नव प्रवेश की अंतिम तिथि 10 फरवरी तक बढ़ा दिया है। अब इग्नू से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक छात्र 10 फरवरी तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, खलीणी, शिमला के क्षेत्रीय निदेशक जोगिन्दर कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि इग्नू में जनवरी, 2022 सत्र के लिए विभिन्न बैचलर/मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में अगले वर्ष/सैमेस्टर में पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया भी पहले से चल रही है जिसकी अंतिम तिथि भी 10 फरवरी तक बढ़ा दी है।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (वार्षिक पद्धति) तथा जुलाई 2021 में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (सेमैस्टर पद्धति) कार्यक्रमों में पहले-से पंजीकृत सभी छात्र पुनः पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण के लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट पर उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र से या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...