जंगला के शारीरिक शिक्षा शिक्षक को विभाग ने नहीं दिया 4 माह का वेतन,घर चलाना हुआ मुश्किल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा जिले की राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंगला में तैनात शारीरिक शिक्षा शिक्षक को चार माह का विभाग ने वेतन भुगतान नहीं किया है। जिस कारण शिक्षक वेतन के लिए दर दर भटक रहा है।

शिक्षक को अकतूबर माह से लेकर अभी तक वेतन नहीं मिला है ऐसे में शिक्षक को अपना परिवार चलाने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। शिक्षक ने स्थानीय दुकानदारों से उधार समान लिया है लेकिन अभी तक दुकानदारों की भरपाई नहीं कर पाया है।

शारीरिक शिक्षक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वे इसके लिए अधिकारियों से भी मिल चूके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुरेश कुमार ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है मामले की जानकारी हासिल कर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

प्रधानाचार्य परछोड़ के बोल

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ के प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने कहा कि सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर शिक्षा विभाग को भेज दी गई हैं लेकिन शिक्षा विभाग ने अभी तक बजट का कोई प्रावधान नहीं किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...