मौत की सैल्फी : गोबिंदसागर झील में बाइक समेत गिरे 2 युवक, एक डूबा

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत लठियाणी के गोबिंदसागर झील घाट पर बुधवार दोपहर को एक बाइक पर सवार युवक अनियंत्रित होकर झील में जा गिरे। इस घटना में एक युवक गहरे पानी में डूब गया व दूसरा बाल-बाल बच गया है जबकि तीसरा युवक बाहर किनारे पर खड़ा था।

गोबिंदसागर झील में बाइक पर सवार एक युवक के डूबने की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस तथा प्रशासन से एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से झील में डूबे युवक की तलाश के लिए रैस्क्यू ऑप्रेेशन चलाया गया लेकिन देर सायं तक पानी में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

प्रशासन द्वारा झील में डूबे युवक की तलाश को बीबीएमबी से गोताखोर बुलाए गए हैं। वीरवार सुबह गोताखोरों के आने पर रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 3 युवक झील किनारे सैल्फी ले रहे थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होने से झील में जा गिरी। इस दौरान बाइके के साथ 2 युवक भी झील में गिर गए जबकि तीसरा युवक बाहर ही किनारे पर खड़ा था। लठियाणी में गोबिंदसागर झील में एक युवक के डूबने की घटना पर डीएसपी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक ये युवक बिझड़ी के महारल क्षेत्र के रहने वाले हैं जोकि बुधवार को अपनी बाइकों पर झील के लठियाणी घाट पर घूमने आए थे कि इस दौरान यह घटना पेश आई। फिलहाल यह घटना कैसे हुई है, इसके बारे में बंगाणा पुलिस द्वारा अन्य 2 युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ प्रेम पाल शर्मा के मुताबिक गोबिंदसागर झील में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। झील में डूबे युवक की पहचान कार्तिक (18) निवासी होल्ट महारल के रूप में हुई है। उसके पिता सेना में कार्यरत हैं जबकि उसके 2 साथी अर्पण तथा विवेक कुमार भी उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा उक्त युवकों के परिजनों को घटना बारे सूचित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...