घाटी विल्वां सोसाईटी सचिव पर 13 लाख 30 हजार के गबन पर मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा की कृषि सहकारी सभा सोसाईटी घाटी विल्वां के सचिव पर खाताधारकों के पैसों का गबन करने पर विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सचिव अभिलक्ष्य जगोता निवासी घाटी विल्वां तहसली जसवां ने 13,30,822 रूपए का गबन किया है।

विजिलेंस ने मामला दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त सचिव के खिलाफ शिकायत मिली थी कि आरोपी द्वारा सोसाइटी में जमा खाताधारकों के पैसों को खाते में जमा नहीं किया था। आरोपी सचिव ने इस रकम को स्वयं पर खर्च कर लिया। हालांकि शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई थी जिसके बाद कुछ रिकवरी आरोपी से कर ली गई है।

वहीं, जांच के बाद विजिलेंस निदेशालय को भेजी रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मिली मंजूरी पर बुधवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस पद पर रहते हुए 2 से 3 वर्षां में इस राशि का गबन किया है।

उधर, एस.पी. विजिलेंस धर्मशाला बलबीर सिंह ने बताया कि तहसील जसवां के अंतर्गत कृषि सहकारी सभा सोसाइटी घाटी विल्वां के सचिव अभिलक्ष्य जगोता के खिलाफ बुधवार को आई.पी.सी. की धारा 420, 406, 408 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के खिलाफ सोसाइटी के खाताधारकों के 13,30,822 रूपए का गबन किया है। सचिव के खिलाफ शिकायत मिली थी जिस पर जांच के दौरान कुछ राशि की रिकवरी भी हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...