अभिषेक त्रिवेदी हिमाचल पुलिस में संभालेंगे एडीजीपी का पदभार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल काडर के दिल्ली में तैनात 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी आइजी एनएसजी अभिषेक त्रिवेदी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट रहे हैं। वह यहां एडीजीपी का पदभार संभालेंगे। अभिषेक त्रिवेदी 11 जनवरी को आइजी एसएसजी के पदभार से भारमुक्त हो गए हैं। अब 60 दिन के अवकाश के बाद 13 मार्च को प्रदेश में पदभार संभालने के संबंध में जानकारी प्रदेश पुलिस मुख्यालय को दी है। ऐसे में उनके केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद एडीजीपी का एक पद भर जाएगा।

हिमाचल पुलिस मुख्यालय में एडीजीपी के तीन पद हैं जिसमें से वर्तमान में दो पद रिक्त हैं। इनमें से अनुराग गर्ग और अशोक तिवारी के केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाने के कारण अब एडीजीपी कानून व्यवस्था और एडीजीपी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग का पद रिक्त है।

अभिषेक से वरिष्ठ और 1996 बैच की आइपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल आइजी बीएसएफ नई दिल्ली में 2015 से सेवाएं प्रदान कर रही हैं। अभी उनके प्रदेश लौटने के संबंध में कोई जानकारी पुलिस मुख्यालय को नहीं मिली है। इसी बैच 1996 के अजय यादव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आइजी संचार सीआरपीएफ नई दिल्ली में जनवरी 2018 से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

इनकी भी आने के संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। इनके बाद आनंद प्रताप ङ्क्षसह 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में आइजी पुलिस अकाडमी, प्रशिक्षण व रिसर्च का कार्यभार संभाले हैं। एडीजीपी बनने के लिए निर्धारित योग्यता को पूर्ण करते हैं।

अतुल फुलझेले जाएंगे अब प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में

अतुल फुलझेले बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। इस संबंध में आदेश प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आ गए हैं और एक माह में हिमाचल सरकार उन्हें भारमुक्त करने के आदेश के संबंध में निर्णय लेगी। वर्तमान में अतुल फुलझले आइजीसीआइडी क्राइम का कार्यभार देख रहे हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अभिषेक त्रिवेदी भारमुक्त होकर आ गए हैं और 13 मार्च को अवकाश के बाद पदभार संभालेंगे। -डीके यादव, आइजी, पुलिस प्रशासन व कल्याण प्रदेश पुलिस मुख्यालय।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...