सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा भाजपा में शामिल

--Advertisement--

Image

लखनऊ- व्यूरो रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। दिल्ली के भाजपा दफ्तर में पार्टी से जुडऩे के मौके पर अपर्णा यादव ने कहा कि मैं हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित थी। मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है।

मुझे लगता है कि मेरे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। मैं अब राष्ट्र की आराधना के लिए निकली हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित रही हूं। मैं यही कहूंगी कि अपनी क्षमता के मुताबिक जो भी कर सकूंगी, वह करूंगी। बता दें कि अपर्णा यादव लंबे समय से पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करती रही हैं। इस मौके पर यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की बहू आज भाजपा में शामिल हो रही हैं। मैं उनका दिल से स्वागत करता हूं।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहले दो चरणों में चुनाव होने वाला है। सपा के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि पश्चिम यूपी में कोई बेटी, बेटा या किसान सुरक्षित नहीं रहता है। अखिलेश यादव से ज्यादा तो आजम खां की चलती रही है, जो गुंडों को छुड़ाने के लिए फोन कर दिया करते थे।

अपर्णा मंगलवार को देर शाम ही लखनऊ से दिल्ली रवाना हुई थीं। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का फैसला करने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में होनी है। समझा जाता है कि भाजपा, अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट पर सपा उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुंबई के रेलवे स्टेशन उड़ा देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, नाम बताया इरफान

हिमखबर डेस्क मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने...

देवता गौहरी के आगमन पर राज्य स्तरीय पीपल मेला शुरू, ढालपुर मैदान में सजी दुकानें

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में...

29 अप्रैल को मनाली की अटल टनल का घूमने का प्लान है तो छोड़ दीजिए…क्योंकि महामहिम आ रही हैं!

हिमखबर डेस्क राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू पांच दिन के हिमाचल प्रदेश...