धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्लान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है इस के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से एशियन डिवल्पमेंट बैंक कार्ययोजना की भी तैयार कर रहा है। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने पर्यटन विभाग तथा उपमंडलाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला कनवेंसन सेंटर तथा बुद्वा थीम पार्क निर्मित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है इस के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसी आधार पर पर्यटन विकास का प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित उपमंडलाधिकारी तथा नगर निगम के अधिकारियों को पर्यटन के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि चयनित करने तथा पर्यटन की जरूरतों के हिसाब से कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पालमपुर में न्यूगल कैफे को विकसित करने, सौरभ वन विहार के सौंदर्यीकरण, मैंझा में एम्यूसमेंट पार्क जैसी संभावनाओं को विकसित करने पर बल दिया जाएगा ताकि पालमपुर की तरफ आने वाले पर्यटक एक या दो दिन तक रूक सकें। उन्होंने बताया कि पालमपुर शहर तथा इसके आसपास पार्किंग की बेहतर सुविधा के लिए भी उपयुक्त कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को किसी भी तरह की यातायात जाम से नहीं जुझना पड़े।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि नगरोटा बगबां को भी एशियन डिवल्पमंेंट के प्रोजेक्ट में शामिल किया जा रहा है यहां भी पर्यटन को विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, एसडीएम नगरोटा, पालमपुर तथा एसडीएम धर्मशाला सहित नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...