ग्रामीणों ने सरकारी सीमैंट से लदा टैम्पो पुलिस को सौंपा, उपप्रधान पर जड़े ये संगीन आरोप

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा विकास खंड की पंचायत तोकी के गांववासियों ने उपप्रधान पर सरकारी सीमैंट की कालाबाजारी करने का आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने चोर रास्ते से तिरपाल से ढककर ले जा रहे सरकारी सीमैंट से भरे टैम्पो को रोककर पुलिस के सुपुर्द किया। ग्रामीणों का आरोप है कि टैम्पो चालक पंचायत उपप्रधान रणजीत सिंह के घर से सरकारी सीमैंट लादकर छोच्छ खड्ड के चोर रास्ते से जा रहा था।

टैम्पो का पीछा कर ग्रामीणों ने चालक से पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना डमटाल पुलिस थाना को दी। मौके पर एएसआई शेर सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने सीमैंट व टैम्पो को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत उपप्रधान ने सरकारी नियमों को दरकिनार कर घर पर सरकारी सीमैंट का ढेर लगाया है और टैम्पो में भरकर इसकी कालाबाजारी की जा रही है।

पुलिस ने सीमैंट और टैम्पो कब्जे में लिया

थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि विवादित सीमैंट और टैम्पो को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचायत से कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। दोष सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टैम्पो चालक ने गांव के 2 व्यक्तियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

डीएसपी नूरपुर सुरिन्दर शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल ने चालक बलजीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी तोकी इंदौरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं केतहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इंदौरा के साथ मामले में संयुक्त जांच की जा रही है।

पंचायत का सीमैंट उपप्रधान के घर होने की जानकारी नहीं : सचिव

तोकी पंचायत सचिव युद्धवीर सिंह व पूर्व सचिव पिताम्बर सिंह ने कहा कि अब तक पुलिस जांच में पाया गया है कि उपप्रधान जिस कार्य के लिए सीमैंट भेजने की बात कह रहे हैं, उसके लिए पंचायत द्वारा विभाग से सीमैंट की मांग की गई है लेकिन पंचायत को अभी तक विभाग से सीमैंट नहीं मिला है और न ही कार्य को शुरू किया गया है। पंचायत का सीमैंट उपप्रधान के घर पर होने की कोई जानकारी पंचायत रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है।

पंचायत उपप्रधान ने नकारे आरोप, गली निर्माण को भेजा सीमैंट

तोकी पंचायत उपप्रधान रणजीत सिंह ने सरकारी सीमैंट की कालाबाजारी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गांव जिंदड़ी में गली निर्माण के लिए टैम्पो से सीमैंट भेजा गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...