प्लाई के पत्ते सुखाने वाली मशीन में गिरकर युवक की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

कोतवाली क्षेत्र की एक प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार को एक श्रमिक की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव प्लाई सुखाने वाली मशीन से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कोतवाली क्षेत्र की उत्तराखंड सीमा से सटी रूद्र बिलास पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित दुर्गा डोर्स प्लाईवुड फैक्टरी की है।

पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र बाबूराम क्षेत्र की दुर्गा डोर प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे फैक्टरी के कुछ श्रमिकों ने देखा कि आशीष की जली हुई लाश प्लाई सुखाने वाली मशीन में पड़ी हुई है।

उन्होंने फैक्टरी के मैनेजर मित्रपाल को सूचना दी की प्लाई के पत्ते सुखाने वाली मशीन में दो दिन से लापता आशीष की जली हुई लाश पड़ी है। सूचना पर फैक्टरी मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की सूचना फैक्टरी स्वामी विनय बत्रा को दी। सूचना पर फैक्टरी स्वामी भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले से रूद्र विलास चौकी प्रभारी संजीव कुमार को अवगत कराया। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी हासिल की, मगर किसी भी श्रमिक ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सीओ चौधरी अरुण कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक 12 जनवरी को अपने घर से मजदूरी करने के लिए लौटा था और वह फैक्टरी के अंदर ही बने कमरों में अपने एक अन्य साथी के साथ रहता था।

आशीष अचानक दो दिन पूर्व लापता हो गया था, जिसे उसके साथ के लोग खोज भी रहे थे। मगर, किसी ने भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी संभावना जाहिर की है कि संभवत: आशीष नशे की हालत में काम करने के दौरान मशीन के अंदर गिर गया होगा। जिसकी वजह से उसकी जलकर मृत्यु हो गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारणों की जानकारी हो सकेगी। वहीं, प्रबंधन ने भी घटना के प्रति पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...