मास्क न पहनने वालों की अब खैर नहीं

--Advertisement--

Image

मास्क ना लगाने पर कोटला पुलिस ने की कार्यवाई, 21 लोगों से वसूला दस हजार पांच सौ रूपए जुर्माना

कोटला- स्वयंम

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कोटला पुलिस ने भी मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मास्क न पहनने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है। कोटला पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है तथा मास्क न पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं।

सोमवार को कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए बिना मास्क के घूमने वाले 21 लोगों के चालान काटकर 10 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने मास्क लगाकर रखने व यातायात नियमों की पालना के हिदायत दी। उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम के तहत लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना मास्क कोई घर से बाहर न निकलेे। ‘2 गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।

एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर पुलिस को मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि मास्क पहनकर रखें, हाथों को सेनेटाइजर से साफ करें, दो गज की दूरी बनाकर रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में न जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...