इस राज्य ने किया लॉकडाउन का ऐलान, ऐन पहले लोगों ने खरीदी 210 करोड़ रुपये की शराब

--Advertisement--

Image

लॉकडाउन से पहले लोगों ने स्टॉक की शराब, बन गया बिक्री का नया रिकॉर्ड।

व्यूरो रिपोर्ट

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकारें पाबंदियां लागू कर रही हैं. इसी कड़ी में तमिलनाडु सरकार ने भी पिछले सप्ताह कुछ नई पाबंदियों का ऐलान किया. इनमें नाईट कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउन शामिल है. इस फैसले का ऐलान होने के बाद शनिवार को लोगों ने शराब खरीदने का रिकॉर्ड बना दिया. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के लोगों ने अकेले शनिवार को 210 करोड़ रुपये की शराब की खरीदारी कर डाली.

संडे लॉकडाउन के चलते लोगों ने किया स्टॉक

राज्य में शराब की बिक्री करने वाले सरकारी विभाग तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के अनुसार, रविवार के लॉकडाउन से ऐन पहले शनिवार को करीब 210 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. आम तौर पर तमिलनाडु में शनिवार और रविवार को मिलाकर 300 करोड़ रुपये की शराब की औसत बिक्री होती है. रविवार को दुकानें बंद रहने के चलते इस बार लोगों ने शनिवार को ही स्टॉक जमा कर लिया.

इन तीन जिलों में बिकी 50 करोड़ से ज्यादा की शराब

कॉरपोरेशन ने बताया कि शनिवार को हुई रिकॉर्ड बिक्री में सिर्फ तीन जिलों कांचीपुरम, चेंगलपत्तु और तिरुवल्लुवर ने 25 फीसदी का योगदान दिया. तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन पांच जोन में बंटा हुआ है. ये पांच जोन चेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरई, ट्रिची और सलेम हैं. Tasmac के पास राज्य में शराब की खुदरा बिक्री के साथ ही थोक आपूर्ति का भी अधिकार है.

राज्य सरकार ने लगाई ये पाबंदियां

राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पिछले सप्ताह गुरुवार को पाबंदियों का ऐलान किया था. राज्य सरकार ने रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया है. इसके अलावा हर रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन का भी ऐलान किया गया है. राज्य में 9वीं तक के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...