हादसा: बर्फ पर फिसलने के बाद गहरी खाई में गिरी जीप, गर्भवती महिला समेत पांच की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी में एक जीप बर्फ में फिसलने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है। सोमवार देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब लोग जीप में सवार होकर गुम्मा से नौरा बौरा जा रहे थे। इसी बीच बागी के समीप खलाणी मोड़ पर बर्फ में फिसलने से जीप करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरी।

देर शाम हुए हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाव अभियान को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। गुम्मा से नौरा-बौरा जा रही जीप बागी के समीप खलाणी मोड़ पर अचानक गाड़ी बर्फ पर फिसल गई और करीब 400 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरी।

मृतकों की पहचान प्रिया( 5) पुत्री भगतराम, निखिल पुत्र(16) झूशु राम, मुकेश पुत्र सीताराम(26 ) निवासी ग्राम नौरा कुपवी और रमा(30 ) पुत्री किरपाराम निवासी केडग, ग्राम पंचायत बिजमल और रक्षा पत्नी दिलाराम(23) निवासी खद्दर तहसील चौपाल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कुपवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है।

जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुपवी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...