
ज्वाली- अनिल छांगू
जी हाँ गड्ढों के बीच अगर सड़क देखनी है तो ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन कैहरियां चौक से ढन-मतलाहड़ मार्ग पर रेलवे फाटक के आगे पूर्व सांसद चंद्र कुमार के गृह क्षेत्र में करीबन 200 मीटर हिस्सा को ऊंचा उठाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा करीबन 8-9 माह पहले खड्ड से रेता-बजरी सहित मिट्टी डाली गई थी । लेकिन इस पे कोलतार डालना विभाग भूल गया है। उक्त हिस्से पर काफी गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं जिनसे निकलते हुए वाहन चालक हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं।
इसके किनारे पर न तो निकासी नालियां निकाली गई हैं और न ही मार्ग की सुध ली जा रही है। बारिश होने के कारण अब उक्त हिस्सा दलदला हो गया है तथा कीचड़ ही कीचड़ है। गड्ढों में पानी भर जाने से गहराई का पता नहीं चल रहा है तथा वाहनों के टायरों से उछलकर कीचड़ राहगीरों पर गिर रहा है।
उक्त हिस्से पर धूप में वाहनों के गुजरने से धूल ही धूल उड़ती है। सिद्धाथा क्षेत्र की करीबन 20 पंचायतों को जोड़ने वाला यह मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।
हालांकि विधायक अर्जुन सिंह पूर्व सांसद चंद्र कुमार ,पूर्व सीपीएस नीरजी भारती ,भी रोजाना इस मार्ग से आवागमन करते हैं । परन्तु फिर भी मार्ग की हालत को ठीक करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग अनदेखी कर रहा है।
उक्त मार्ग का यह हिस्सा कहीं न कहीं राजनीति का शिकार हो गया है। राजनीतिक अनदेखी के कारण इस हिस्से की ऐसी हालत है। वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बीडीसी उमेश धीमान सहित लोगों ने कहा कि अब बारिश होने से यह हिस्सा दलदल में बदल गया है तथा हर आने-जाने वाहन से कीचड़ की कीचड़ उछल रहा है। गड्ढों के कारण कभी भी कोई दोपहिया वाहन चालक मौत के मुंह में जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर लोक निर्माण विभाग ने अतिशीघ्र इस हिस्से की खस्ताहालत को दुरुस्त नहीं किया तो विभागीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
वीओ–एक्सईएन अरुण विशिष्ट के बोल:
इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के एक्सईएन अरुण विशिष्ट ने कहा कि कोलतार डालने का कार्य ठेकेदार को दिया गया है लेकिन ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे ठेकेदार को कई बार कहा गया है लेकिन अब ठेकेदार ने कार्य नहीं किया तो टेंडर रद्द करके अन्य किसी ठेकेदार को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र ही मार्ग को कोलतार डालकर दुरुस्त करवाया जाएगा।
