बड़ी खबर: 50 फीसदी कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय, पांच दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी ही कार्यालय आएंगे। सरकारी दफ्तर पांच दिन ही खुलेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

सोमवार से प्रदेश में पांच दिन का कार्य दिवस घोषित किया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सोमवार से यह व्यवस्था रहेगी। इंडोर होने वाले मनोरंजन, सांस्कृतिक और राजनीति कार्यक्रमों में अधिकतम सौ लोगों को आने की अनुमति होगी। आउटडोर होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम 300 लोगों को आने की अनुमति होगी।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय मामले तीन हजार के करीब पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी 15 जनवरी तक अपने सभी तय कार्यक्रम रद कर दिए हैं।

प्रदेश में अभी नाइट कर्फ्यू लागू है। कोरोना संक्रमण के मामले इसी तरह से बढ़ते रहे तो सख्ती और बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...