मेघदूत से बुलंदी के शिखर पर राहत महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत 

पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत महाजन के पोते एवं पूर्व विधायक अजय महाजन के छोटे बेटे राहत महाजन मेघदूत से शिखर की बुलंदी पर हैं। राहत महाजन की फिल्म मेघदूत (द कलाउड मैसेंजर) नीदरलैंड के राटरडैम फिल्म फेस्टिवल में टाप 14 में चयनित हुई है। देश से केवल तीन हिंदी फिल्में शामिल हुई हैं और इनमें एक राहत महाजन के निर्देशन में बनी मेघदूत है।

राहत महाजन ने लारेंस स्कूल सनावर से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की और सेंट जेवियर कालेज मुंबई से बैचलर आफ मास मीडिया की डिग्री तथा लास एंजलिस के आर्ट सेंटर कालेज आफ डिजाइन में एमएफए की। इसके बाद राहत ने फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में सफलता के शिखर को छूना शुरू किया।

उनकी शार्ट मूवी इस्तीफा विजुवल कम्युनिकेशन फेलोशिप पर आधारित थी और उसे साल 2014 के 41वें एकेडमी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ आंका गया था। वर्ष 2006 में सेब पर आधारित हिदी फीचर फिल्म बनाने वाले और इसके जरिये आइडीपीए अवार्ड जीतने वाले राहत महाजन ने इस बार फिर से मेघदूत फिल्म के जरिये प्रतिभा का झंडा फहराया है।

पिता अजय महाजन ने इस उपलब्धि का श्रेय राहत महाजन की मेहनत को दिया है। अजय महाजन ने कहा कि राहत ने जो किया है वह भले ही थोड़ा लीक से हटकर है। उन्होंने कहा कि हर युवा को प्रतिभा के मुताबिक ही प्रोफेशन चुनना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...