कैंटर की चपेट में आकर ड्यूटी पर जा रहे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा 

पुलिस थाना अम्ब के तहत बणे दी हट्टी में तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आकर स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे 55 वर्षीय एक व्यक्ति के मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक कैंटर सहित होने से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

हादसे का शिकार हुआ संजीव कुमार पुत्र स्व. मेहर चंद निवासी नेह नंगल डाकघर कमाही देवी तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ अम्ब इल्मा अफरोज ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि पंजाब के नेह नंगल निवासी संजीव कुमार गगरेट के एक निजी उद्योग में कार्यरत था और अम्ब कस्बे के देवी मंदिर के नजदीक किराए के कमरे में रहता था और हादसे के समय वह अम्ब से गगरेट ड्यूटी पर जा रहा था।

उधर, पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान में चश्मदीद सुखराज सिंह ने बताया की शनिवार को देर शाम व अपने एक दोस्त के साथ अपने घर से गगरेट की तरफ जा रहे थे तो हमारे से आगे एक कैटर चली हुई थी जिसने बणे दी हट्टी पुल पर उक्त व्यक्ति स्कूटी को टक्कर मार दी ।

टक्कर मारकर कैंटर स्कूटी को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया और गगरेट की तरफ फरार हो गया। वहीं कैंटर की टक्कर लगने के बाद पुल पर गिरे स्कूटी चालक उन्होंने चेक किया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मौके का निरिक्षण करने के बाद केस दर्ज करके आरोपित वाहन चालक की तलाश के लिए उस रोड़ पर पड़ने वाले संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपित चालक गाड़ी सहित पुलिस की गिरफ्त में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

PMFME योजना में मंडी की बड़ी उपलब्धि, हिमाचल में तीसरे स्थान पर जिला; 328 आवेदन मंजूर

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना यानी PMFME...

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से ई-टैक्सी पर 50% सब्सिडी, दो आवेदकों को मिली मंजूरी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों...

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...