मिक्सर ट्रक पलटने की चपेट में आया चालक, मौत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत टीहरा लाईन में सोमवार को मिक्सर ट्रक पलटने की चपेट में आए ट्रक के ही चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतम सिंह निवासी राजोल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर धर्मशाला शव गृह में रखा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रीतम सिंह मिक्सर ट्रक लेकर जा रहा था। इस दौरान टीहरा लाईन में सड़क के किनारे ट्रक को खड़ा किया था। इस दौरान वह ट्रक को खड़ा कर ट्रक की दूसरी तरफ चला गया। सड़क किनारे की कच्ची मिट्टी होने के कारण ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में प्रीतम सिंह आ गया। इस दुर्घटना में प्रीतम सिंह की मौत हो गई।

उधर, मैक्लोडगंज थाना प्रभारी विपन कुमार ने बताया कि टीहरा लाईन में मिक्सर ट्रक पलटने की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। शव को धर्मशाला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। मंगलवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...