परिवहन मंत्री ने की वॉल्वो बसों की चैकिंग, चार बसों को किया ब्लैकलिस्ट

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

सोमवार देर रात को परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नैहरनपुखर में प्राइवेट वॉल्वो बसों की चैकिंग की। जिन बसों के कागजात पूरे नहीं थे उनका चालान किया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकतर बसें बिना जरूरी कागजातों के ही चलाई जा रही थी।

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सोमवार देर रात नैहरनपुखर में इन बसों की चेकिंग की। इस दौरान आरटीओ कांगड़ा सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहे। परिवहन मंत्री ने बताया कि आज गाड़ियों की चैकिंग कर उनके कागजातों की जांच की गई है जिसमे पाया गया है अधिकतर बसें बिना टैक्स दिए व बिना कागजात और अन्य शर्तो को पूरा किए बिना ही हिमाचल में दौड़ रही हैं।

मंत्री ने बताया कि उनके पास ऐसी बसों की शिकायतें आ रही थी जिसके चलते इन बसों का निरीक्षण किया गया है। चैकिंग के दौरान चार बसों को ब्लैकलिस्ट किया गया है और लगभग दस से बढ़ बसों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि जिन बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट तक नहीं है उन बसों में यात्रियों का क्या भविष्य होगा।

मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगो के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा और उनकी बसों को जब्त किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि बसों में यात्री होने के कारण आज इनको जब्त नहीं किया गया है परन्तु इनको ब्लैकलिस्ट किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि ब्लैकलिस्ट बसे हिमाचल में प्रवेश नही करेंगी यदि यह बसे हिमाचल में आती हैं तो इन्हें जब्त किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...