विशाखापट्टनम में लापता काँगड़ा का जवान मिला, परिजनों में खुशी

--Advertisement--

Image

देहरा-शीतल शर्मा

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बंगोली का इंडियन नेवी का जवान केशव उपाध्याय मिल गया है। जवान सुरक्षित है। जवान कैसे और क्यों लापता हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जवान को उसके बेस विशाखापट्टनम ले जाया गया है। उधर, जवान के मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है।

बता दें कि हिमाचल के काँगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के तहत पड़ते बंगोली का इंडियन नेवी का जवान आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लापता हो गया था। जवान के परिजन परेशान थे। परिजनों का रो रो बुरा हाल था। उन्होंने पुलिस स्टेशन हरिपुर में भी मामले की शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

जवान के मोबाइल की सीडीआर डिटेल मंगवाई गई थी। जवान केशव उपाध्याय के पिता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि उनका बेटा शिप बिल्डिंग सेंटर (एसबीसी) कृष्णा गेट नवल बेस विशाखापट्टनम में तैनात है। 13 दिसंबर शाम को छुट्टी काटकर घर से गया था। 16 दिसंबर को सुबह सवा पांच बजे व्हाट्सएप पर उसका मैसेज आया कि वह विशाखापट्टनम पहुंच गया है। इसके बाद दो दिन तक उसका फोन नहीं आया।

उन्होंने सोचा कि काम में व्यस्त होगा। फिर दो तीन दिन बाद विशाखापट्टनम से एक अन्य जवान का फोन आया और उसने केशव का एक मोबाइल नंबर बंद होने की बात कर कोई दूसरा नंबर मांगा। पर वह नंबर भी बंद था। उन्होंने विशाखापट्टनम में बेटे के आलाधिकारी से बात की। उन्हें बताया गया कि बेस में आया था। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है। आंधे घंटे बाद बाहर निकलता भी दिखा।

उन्होंने कहा कि केशव स्पेशल विंग में तैनात है। वह परिवार में कमाने वाला इकलौता है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मामले त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...