धमाके से दहला लुधियाना, पुराने कचहरी परिसर में विस्फोट से 2 की मौत, 6 घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

https://fb.watch/a40yLbejNY/

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले लुधियाना के पुराने कचहरी परिसर की दूसरी मंजिल में धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान भी हिलने लगे। लोग दहशत में बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि धमाके में दो व्यक्तियों की मौत हुई है।

घटना स्थल पर एक शव पड़ा है, शव बुरी तरह क्षत-विक्षत है। इससे अन्य आशंकाों ने भी जन्म ले लिया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वकीलों का कहना है कि धमाके के बाद पोटाश की गंध आ रही है। वहीं, करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने पूरी एरिया सील कर दिया है।

विस्फोट सेकंड फ्लोर पर जज स्वेता दास की अदालत के सामने बाथरूम और रिकार्ड रूम के पास हुआ है। जज स्वेता दास छुट्टी पर थी, इसलिए उनकी अदालत में कोई सुनवाई नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शी सुधीर कुमार का कहना है कि जोरदार धमाका हुआ और अचानक धुआं ही धुआं हो गया। घायलों में एडवोकेट कुलदीप मंड भी शामिल हैं। उन्हें जीएमसी ले जाया गया है। सीपी गुरप्रीत भुल्लर भी मौके पर हैं। आशंका जताई जा रही है कि घटना में IED का उपयोग किया गया है।

रिकार्ड रूम में दबे हो सकते हैं कई कर्मचारी

इधर, रिकॉर्ड रूम में कई कर्मचारियों के दबे होने की सूचना है। पुलिस ने सारा कोर्ट कांप्लेक्स खाली करवा दिया है। वकीलों का आरोप कि कचहरी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उनका आरोप है कि धमाके के पौने घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है।

लुधियाना में पुराने कचहरी परिसर में धमाके के बाद घायल हुई एक महिला को बाहर लेकर आते हुए मौके पर मौजूद लोग। धमाके बाद पूरे कचहरी परिसर में दहशत है। धमाके की सूचना के बाद लोग अपनों को फोन घनघनाते लगे हैं।विस्फोट के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग थे। पुलिस अधिकारी अभी कुछ बता नहीं रहे। उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। अभी उनका ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर है। पुलिस का कहना है कि जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...