फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का 200 रोगियों ने उठाया लाभ

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मटौर कांगड़ा के सहयोग से रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सैनिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाड़ा शाहपुर के परिसर में शाहपुर के नागरिकों के लिए मेडिकल फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया.

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में रोटेरियन सुनील वर्मा ने किया।लगभग 200 रोगियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इनकी शुगर, बी.पी.पी.एफ.टी. आदि की जांच की गई।डॉ. दिनेश राजा एमडी चिकित्सा, डॉ साजिद हड्डी रोग विशेषज्ञ। डॉ तन्वी शुक्ला नूरी, डॉ राजेंद्र थपलू ने मरीजों की जांच की और मुफ्त दवाएं वितरित कीं।

रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष सी एल डोगरा ने शिविर आयोजित करने के लिए शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबंधन को धन्यवाद दिया और साथ ही सैनिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हारा शाहपुर के प्रबंधन को उनके सहयोग के लिए आभार जताया । उन्होंने सभी रोटेरियन भाइयों को उनके समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।

इस मोके पर सचिव अश्विनी के धीमान, वित्त सचिव नरेश लगवाल, डॉ श्रीकांत लगवाल, मेघ राज शर्मा जीएस पठानिया, बीएस पठानिया, लक्ष्मीकांत, सर्वजीत, प्रदीप बलोरिया, रजत बलोरिया, तिलक रैना, मेजर पीसी डोगरा, देश राज चौधरी, भूपिंदर परमार, रमन महाजन इत्यादि उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...