खाई में गिरी पिकअप एक की मौत दो घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के खुंडीमराल में तलाई के समीप एक पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 2 घायल हो गए हैं। खुंडीमराल-लंगेरा चम्बा मार्ग पर एक पिकअप जीप (एचपी 73-8659) खुंडीमराल की ओर से लंगेरा आ रही थी कि तलाई के समीप पहुंचने पर कोहरे पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 400 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना के समय गाड़ी में चालक व एक अन्य व्यक्ति सवार था जोकि बुरी तरह से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना किहार के प्रभारी हरनाम सिंह व संघाणी चौकी के प्रभारी सुभाष बिजलवान पुलिस दल व भांदल पटवार सर्कल के ग्रामीण राजस्व अधिकारी परस राम व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकलने में जुट गए।

हादसे के घायलों को खाई से निकालने के दौरान एक व्यक्ति महिंद्र सिंह पुत्र हरी राम निवासी गांव लंगेरा पांव फिसलने से बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किहार लाया गया, जहां पर घावों के ताव न सहते हुए त्रिलोक पुत्र चतर सिंह निवासी गांव लंगेरा पंचायत भांदल तहसील सलूणी ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप के घायल गाड़ी चालक अयूब पुत्र नजीर मुहम्मद गांव जलाड़ी पंचायत भांदल तहसील सलूणी को चम्बा मेडिकल काॅलेज चम्बा रैफर कर दिया गया। वहीं बचाव कार्य के दौरान घायल हुए महिंद्र सिंह का नागरिक किहार में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए त्रिलोक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। प्रशासन की ओर से ग्रामीण राजस्व अधिकारी परस राम ने घटना का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी दी है। प्रशासन की ओर से दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को 20 हजार रुपए दिए गए जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के परिजनों को 10 हजार तथा एक घायल को 5 हजार रुपए को फौरी राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...