प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

--Advertisement--

Image

भरत खेड़ा भारत सरकार की डेपुटेशन से वापस लौटे, संदीप भटनागर और जेसी शर्मा हो रहे हैं रिटायर, आईएएस विवेक भाटिया राज्यपाल के सचिव नियुक्त 

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है। यह फेरबदल राज्य के प्रशासनिक सचिवों के स्तर पर होगा और 10 से 12 प्रशासनिक सचिवों को बदला जा सकता है। इस बदलाव की कई वजह अब साफ हो गई है।

1995 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा भारत सरकार के डेपुटेशन से वापस लौट आए हैं। इनके लौटते ही फिलहाल इन्हें आईएएस देवेश कुमार के विभाग अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर दिए गए हैं।

देवेश कुमार के पास जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, सचिवालय प्रशासन, सैनिक कल्याण और संसदीय कार्य मंत्रालय विभाग थे। देवेश कुमार निजी कारणों से वर्तमान में छुट्टी पर हैं और जल्द ही लौटने वाले हैं। इसके बाद भरत खेड़ा के लिए नए विभाग देखने पड़ेंगे। बदलाव की वजह केवल यह एकमात्र कारण नहीं है।

31 दिसंबर को इसी महीने आईएएस अधिकारी संदीप भटनागर रिटायर हो रहे हैं और जनवरी 2022 में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव जगदीश चंद्र शर्मा भी सेवाकाल पूरा कर रहे हैं। जेसी शर्मा के पास वर्तमान में एक्साइज और ट्रांसपोर्ट के अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी हैं। इसलिए बदलावों की यह लिस्ट लंबी बनेगी।

चर्चा है कि अब तक बनी फाइल में 10 से 12 आईएएस के कार्यभार बदले जा रहे हैं और इस पर अभी मुख्यमंत्री से चर्चा फाइनल होना बाकी है। इधर, शनिवार को राज्य सरकार ने एक अन्य आदेश के तहत आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर का सचिव नियुक्त किया है।

इस पदभार से प्रियतु मंडल को हटा दिया गया है और उन्हें अब डिविजनल कमिश्नर शिमला नियुक्त किया गया है। विवेक भाटिया अपने वर्तमान कार्यभारों के अतिरिक्त राज्यपाल के सचिव का कार्यभार देखेंगे।

शनिवार को ही एचएएस अधिकारी मोहन सिंह सैनी को कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के उप सचिव के पद से पालमपुर नगर निगम में ज्वाइंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...