देश की सरहद पर देश की रक्षा करते करते गोली लगने से भलाड का जवान शहीद

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबु ठाकुर

ज्वाली उपमंडल के अधीन भलाड़ गांव का एक सैनिक देश की सरहद पर देश की रक्षा करते करते गोली लगने से शहीद हो गया। तथा उसके शहीद होने का समाचार जैसे ही घर वालों को मिला तो पूरे गांव में खामोशी छा गई।

शहीद सिपाही ओंकार सिंह इक्यावन वर्षीय पुत्र कालू राम  जिला अमृतसर के तरनतारन में एक सौ तीन बीएसएफ बटालियन में तैनात था। अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घना कोहरा होने से पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान ओंकार सिंह इक्यावन वर्षीय शहीद हो गया।

रविवार को शहीद ओंकार सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भलाड में पहुंचा तो सारा गांव चीखों पुकार से गूंज उठा। और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शहीद ओंकार सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव श्मशान घाट में किया गया। शहीद के साथ आई सेना की टुकड़ी, और पुलिस बल द्वारा हवा में फायर करके शहीद को सलामी दी गई। शहीद ओंकार सिंह अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी छोड़ गया

शहीद ओंकार सिंह के बेटे नीतीश धीमान ने शहीद को मुखाग्नि दी। जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने भी शहीद के घर पहुंचकर शहीद के परिवार को सांत्वना दी । और शहीद को सलामी दी। उन्होंने कहा कि शहीद की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनका हर सुख-दुख में साथ दिया जाएगा।

इस मौके पर प्रधान मंगल सिंह, एसएचओ जवाली सुरिंदर कुमार सहित काफी लोगों ने शहीद को नम आंखों से विदाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...