शाहपुर पुलिस ने 12.34 ग्राम हैरोइन के साथ दबोचे 2 तस्कर

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

पुलिस थाना शाहपुर जिला कांगड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को शाहपुर पुलिस ने 2 मामलों में नशा पकड़ने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में पुलिस ने एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में राजीव कुमार निवासी भनाला शाहपुर को गांव क्यारी में 11.27 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।

वहीं दूसरे मामले में एएसआई अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने चिट्टा (हैरोइन) तस्कर शुभम कौशिक निवासी प्रेई (शाहपुर) को गांव सिहोलपुरी में 1.7 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी त्रिलोचन राजपूत ने कहा कि उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था व कहां ले जाया जा रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...