सरकारी नौकरी: राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन हिमाचल प्रदेश में भरेगा विभिन्‍न श्रेणी के 34 पद, इस तरह करें आवेदन

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हिमाचल प्रदेश ने एनएचएम में विभिन्न श्रेणियों के 34 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे है। इन पदों में मनोचिकित्सक, माइक्रोबायोलाजिस्ट, चिकित्सा अधिकारी, एंटोमोलाजिस्ट, कंसल्टेंट, डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट (क्यूए), आइईसी कंसल्टेंट और ग्राफिक डिजाइनर-कम-सोशल मीडिया मैनेजर के 34 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

साक्षात्कार के बाद अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पद योग्यता विभिन्न पदों के आधार निर्धारित की गई है। इच्‍छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एनआरएचएमएचपी.जीओवी.इन पर संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन पत्र ई-मेल के माध्यम से

एनएचएमऐटेबलिशमेंट.जीमेल.काम पर 31 दिसंबर, 2021 को या उससे पहले शाम पांच बजे तक जमा किया जाना चाहिए। निर्धारित अवधि व समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा करने के किसी अन्य तरीके पर विचार नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...