मतदाता जागरूकता अभियान के लिए साईकल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

मतदाता जागरूकता को लेकर निर्वाचन विभाग ने धर्मशाला शहर में बुधवार को साइकिल रैली निकाली। इस रैली को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने होटल धौलाधार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में धर्मशाला के युवा सदस्यों ने भाग लिया। रैली धौलाधार होटल से निकलकर कोतवाली बाजार, गांधी चौेक, कॉलेज रोड से होते हुए सैंथेटिक टैªक ग्रांऊड धर्मशाला में समाप्त हुई। इस रैली का मकसद पात्र युवाओं को अपना वोट बनवाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना था।

गौरतलब है कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल के विशेष आग्रह पर साईकल-सवारों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर राहुल कुमार ने कहा कि निर्वाचन विभाग धर्मशाला जिला में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए सभी पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने को प्रेरित कर रहा हैै। जिनकी आयु पहली जनवरी, 2022 को 18 वर्ष होने वाली है उन सभी से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

इसके अलावा वे सभी युवा जिनकी आयु 18 वर्ष है लेकिन उन्होंने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है, उन्हें मतदाता सूची में नाम लिखवाने और मताधिकार के महत्व को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र को मजबूत बनाता है, इसीलिए जरूरी है कि सभी पात्र लोग अपना वोट अवश्य बनवाएं और चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग करें।

एडीसी ने सभी पात्र लोगों से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फार्म जमा करने के लिए मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाकर के वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करके या वोटर पोर्टल डॉटईआईसीडॉटजीओवी डॉट आइएन या निर्वाचन विभाग की बेवसाइट सीईओ हिमाचल डॉटएनआईसी आइएन पर उपलब्ध सम्बन्धित फॉर्म भर कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया जा सकता है।

इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन उपेन्द्र शुक्ला, अधीक्षक नरेन्द्र चंद कटोच, प्रियंकुश, हितेश सहित साईकिल-सवार अमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, तेन्जिन, अपूर्व शर्मा, देवांश ठाकुर, सुमित चौधरी तथा अभय कार्की मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...