परमार ने लिया सत्र की तैयारियों का जायज़ा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आज धर्मशाला के समीप तपोवन में 10 से 15 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित होने वाले हिमाचल प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र से सम्बन्धित तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने विधान सभा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधान सभा मीटिंग हॉल, विभिन्न दीर्घाओं, कक्षों सहित विधान सभा हाऊस का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विपिन सिंह परमार ने विभिन्न मंत्रियों एवं अधिकारियों के कक्षों एवं बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने अधिकारियों को कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रोन के संक्रमण के मद्देनज़र सत्र के दौरान परिसर में कोविड सम्बन्धी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान केवल विधान सभा से सम्बन्धित कार्यों से आने वाले लोगों को ही परिसर में प्रवेश देना सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा अनावश्यक भीड़ से बचा जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...