बिपिन रावत हेलीकाप्टर क्रैश: तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस को ले जा रहा सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त, चार लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

तमिलनाडु में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकाप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दुर्घटना के बाद रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। नजदीकी सेना के अस्‍पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। इनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना को लेकर संसद में जानकारी देंगे। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए हैं। साथ ही तीन घायलों को बचाया गया है।

दुर्घटनास के वक्त हेलीकाप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच सेना का MI-17V5 विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अभी तक 14 में से सिर्फ चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे।

वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। वायु सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक सीडीएस बिपिन रावत की ओर से ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटनास्थल से मिले शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...