धर्मशाला महाविद्यालय ने जीता दूसरा स्थान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

राजकीय महाविद्यालय, भोरंज में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज पुरूष एवं महिला टेबल टैनिस चैंपियनशिप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धर्मशाला ने पुरूष वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस टीम के सदस्यों में मनू राठौर, रजत व विक्रम शामिल थेे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धर्मशाला की इस टीम ने प्रथम मैच जी0डी0सी0, सोलन से 3-0 से जीता। दूसरे मैच में यह टीम जी0डी0सी0, सरकाघाट से 3-0 से जीती। अंतिम मुकाबला जी0डीसी0, संजौली के साथ रहा, जिसमें जी0डी0सी0, धर्मशाला दो मुकाबले तीन सैट से हार गया। अंतिम मुकाबले में स्कोर विक्रम बनाम कार्तिक 3-2, रजत बनाम जतिन 3-0, मनू बनाम भूपेश 0-3, रजत बनाम कार्तिक 0-3 और विक्रम बनाम जतिन 2-3 रहा।

ग़ौरतलब है कि धर्मशाला महाविद्यालय ने 30 साल बाद यह उपलब्धि अर्जित की। इसका श्रेय ख़ास तौर पर टेबल टैनिस के प्रसिद्ध कोच राकेश जस्सल को जाता है, जिन्होंने इस प्रतियोगिता के लिये टीम तैयार की। राकेश जस्सल स्पोर्ट एथोरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर कोच है। प्रधानाचार्य डॉ0 राजेश शर्मा ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...