ट्रिपल इंजन की सरकार ने धर्मशाला में बढाई विकास की रफ्तार- नैहरिया

--Advertisement--

Image

विधायक नैहरिया ने 25 करोड़ रूपये बनने वाले स्मार्ट रोड का किया निरिक्षण, कहा शिक्षा बोर्ड से कोतवाली तक रोड अप्रैल में बन जायेगा स्मार्ट रोड। 

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से कोतवाली तक रोड अप्रैल तक स्मार्ट हो जायेगा. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन रहे स्मार्ट रोड का मंगलवार को विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम महापौर ओंकार नैहरिया और उप महापौर सर्व चंद गलोटिया के साथ निरिक्षण किया.

विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुये लक्षित समय में स्मार्ट रोड का कार्य पुरा करने के निर्देश दिये. विधायक विशाल नैहरिया ने कहा की शिक्षा बोर्ड से कोतवाली बाज़ार तक रोड अप्रैल में बनकर तैयार किया जायेगा. 25 करोड़ से बन रहे स्मार्ट रोड में स्मार्ट एलईडी लाइट स्थापित की जाएगी. वहीँ रोड के दोनों ओर वॉक-वे, कैमरे और डीजिटल इनफर्मेशन बोर्ड स्थापित किये जायेंगे.

इसके आलावा रोड के दोनों ओर बिजली की तारों और पानी की पाइपों को ट्रेन्चेस में डाला जायेगा. विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला में ट्रिपल इंजन की सरकार ने विकास की रफ्तार बढाई है. माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का तोहफा दिया और माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्मार्ट सिटी के खाते में राज्य सरकार के हिस्से का बजट जमा किया और अब भाजपा समर्थित नगर निगम बनने पर स्मार्ट सिटी के कार्यों सहित धर्मशाला में एनी विकास कार्यों में तेजी आई है.

इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला के अधिकारी एंव स्मार्ट सिटी धर्मशाला परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...