2022 में लडूंगा जवाली क्षेत्र से चुनाव: चंद्र कुमार

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ- मुनीश पॉल

पूर्व सांसद, मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार विधानसभा 2022 के चुनावों के लिए तैयार हैं। जवाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में कांग्रेस सदस्यता अभियान के दौरान जहां उन्होंने सदस्यता अभियान छेड़ा तो वहीं यह स्पष्ट किया कि वह बूढे नहीं हुए हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे।

चंद्र कुमार ने सोमवार को नगरोटा सूरियां में ज्वाली विधानसभा हल्के में पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जनता ने भाजपा की कारगुजारी को उपचुनाव में उजागर कर दिया है।उन्होंने कहा कि अब भाजपा 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए नए नए प्रपंच रचकर लोगों को लुभाने की नाकाम कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों के लिए नए नए हथकंडे अपनाने के लिए अब नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में नई नई घोषणाएं कर लोगों का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी से हटाने की कोशिश करने में लगे हैं लेकिन जनता अब उनके जुमलों को जान चुकी है। उन्होंने कहा कि ज्वाली हल्के में जब से भाजपा विधायक बना है तब से पेयजल व सिंचाई योजनाओं के हाल बेहाल हैं।

उन्होंने कहा कि वनतुंगली उठाऊ सिंचाई योजना में बिछाई गई पाइपों की लीकेज बंद करने की बजाए चहेते ठेकेदारों को नई पाइप लाइन बिछाने का ठेका दे दिया है। उन्होंने आगाह किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर जांच करवाएगी और जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा उस पर कानूनी करवाई अमल में लाई जाएगी। करोड़ों रुपये लागत से नगरोटा सूरियां में बना वन्यप्राणी विभाग का पांच मंजिला इंटरप्रिटेशन भवन का चार साल में विधायक उद्घाटन तक नहीं करवा पाया है।

उन्होंने कहा कि 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार की कारगुजारी, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस चुनाव में उतरेगी। वहीं स्थानीय मुद्दों को भी जनता के समक्ष उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुत सारी नाकामियां हैं जो चुनाव में मुद्दा रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...